छत्तीसगढ़
Trending

CM TODAY SCHEDULE : जल संसाधन और खाद्य विभाग की बैठकों में जुटेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नवा रायपुर से लेकर रायपुर निवास तक जानें पूरा मिनट-टू-मिनट शेड्यूल

रायपुर, 04 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय में महत्वपूर्ण बैठकों की श्रृंखला में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 2:15 बजे नवीन मुख्यमंत्री निवास, सेक्टर-24, नवा रायपुर से मंत्रालय के लिए प्रस्थान करेंगे और 2:25 बजे महानदी भवन पहुंचेंगे।

2:30 से 4:00 बजे तक मुख्यमंत्री जल संसाधन विभाग की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके बाद 4:00 से 5:00 बजे तक खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक में शामिल होंगे।

5:00 से 5:30 तक का समय आरक्षित रखा गया है। इसके बाद 5:30 बजे मुख्यमंत्री मंत्रालय से प्रस्थान करेंगे और 5:55 बजे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन पहुंचेंगे।

👉 आज के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की प्राथमिकता जल संसाधन और खाद्य आपूर्ति जैसे जनसरोकार से जुड़े अहम विषय रहेंगे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button