छत्तीसगढ़
Trending

CM TODAY SCHEDULE : CM विष्णु देव साय आज जगदलपुर में इन्वेस्टर कनेक्ट, आडावाल में कृत्रिम अंग केंद्र का लोकार्पण और नवा रायपुर में फोरम ऑफ रेगुलेटर्स संग बैठक में होंगे शामिल, जानें मिनट टू मिनट कार्यक्रम

रायपुर, 11 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आज का दिन बेहद व्यस्त रहने वाला है। वे सुबह राजधानी रायपुर से बस्तर के लिए रवाना होंगे और निवेशक सम्मेलन से लेकर सामाजिक और प्रशासनिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

सुबह 09:45 बजे वे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन्स रायपुर से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे। विशेष विमान से 10:50 बजे वे जगदलपुर पहुंचेंगे और सीधे होटल एम्बिशन में आयोजित “छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट” कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह आयोजन सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगा।

इसके बाद ग्राम आडावाल में 1:40 बजे बीएमवीएसएस कृत्रिम अंग केंद्र का लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री सर्किट हाउस जगदलपुर में ठहरेंगे और फिर 3 बजे विशेष विमान से रायपुर लौटेंगे।

शाम 7:50 बजे मुख्यमंत्री नवा रायपुर अटल नगर स्थित मेफेयर लेक रिसॉर्ट में फोरम ऑफ रेगुलेटर्स के साथ विशेष बैठक करेंगे। बैठक रात 9 बजे तक चलेगी।

पूरे दिन के कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री देर रात 9:25 बजे पुनः मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन्स रायपुर लौटेंगे।

👉 इस तरह, मुख्यमंत्री साय का आज का दिन बस्तर से राजधानी तक निवेश, सामाजिक सरोकार और प्रशासनिक मुलाकातों में व्यस्त रहेगा।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button