छत्तीसगढ़
Trending

CM SCHEDULE : दो शहरों में रथ यात्रा में शामिल होंगे सीएम विष्णु देव साय, जशपुर में करेंगे रात्रि विश्राम, जानें आज का पूरा शेड्यूल…

रायपुर, 27 जून 2025/ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रथ यात्रा महोत्सव के अवसर पर राजधानी रायपुर और जशपुर जिले के डोकड़ा गांव में आयोजित कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। मुख्यमंत्री सुबह राजधानी रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर में आयोजित रथ यात्रा कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद वे दोपहर बाद जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड के ग्राम डोकड़ा पहुंचकर वहां भी रथ यात्रा में शामिल होंगे और रात्रि विश्राम ग्राम बगिया में करेंगे।

प्रातः 10:45 बजे मुख्यमंत्री अपने निवास सिविल लाइंस रायपुर से प्रस्थान कर 10:55 बजे गायत्री नगर स्थित मंदिर परिसर पहुंचेंगे। यहां वे सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक रथ यात्रा महोत्सव में सहभागी होंगे। इसके पश्चात वे पुनः मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे। दोपहर 12:30 बजे वे रायपुर से एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और 1:00 बजे राज्य विमान से झारसुगुड़ा (ओडिशा) के वीर सुरेंद्र साय एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे। झारसुगुड़ा पहुंचने के बाद वे कार द्वारा जशपुर रवाना होंगे।

शाम 3:45 बजे मुख्यमंत्री का ग्राम डोकड़ा पहुंचने का कार्यक्रम है, जहां वे श्री जगन्नाथ मंदिर में आयोजित रथ यात्रा महोत्सव में सम्मिलित होंगे। यह कार्यक्रम शाम 7 बजे तक चलेगा। रथयात्रा महोत्सव में भाग लेने के पश्चात वे ग्राम बगिया पहुंचेंगे, जहां रात्रि विश्राम प्रस्तावित है।

मुख्यमंत्री का यह दौरा धार्मिक आस्था, जनसंपर्क और सांस्कृतिक सहभागिता की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। प्रशासन ने दोनों ही स्थलों पर व्यवस्था एवं सुरक्षा को लेकर व्यापक तैयारी की है। श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर उत्साह का माहौल है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button