छत्तीसगढ़
Trending

CM SCHEDULE : CM विष्णुदेव साय आज मंत्री परिषद की बैठक होंगे शामिल, तिरंगा यात्रा में लेंगे भाग, जाने मिनट मिनट कार्यक्रम…

रायपुर। मुख्यमंत्री 14 मई को विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दिन की शुरुआत वे सुबह 11:00 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइंस से कार द्वारा प्रस्थान कर मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के लिए करेंगे।

मुख्यमंत्री 11:25 बजे मंत्रालय पहुंचेंगे और 11:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक मंत्रिपरिषद की बैठक में भाग लेंगे। दोपहर 2:00 बजे से 3:45 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है। इसके बाद वे 3:45 बजे मंत्रालय से प्रस्थान कर 4:00 बजे आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान, सेक्टर-24, नवा रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे।

यहां 4:00 बजे से 5:00 बजे तक छत्तीसगढ़ आदिवासी संग्रहालय के लोकार्पण एवं सम्मान समारोह में भाग लेंगे। कार्यक्रम के उपरांत वे 5:00 बजे संस्थान से रवाना होकर 5:25 बजे मरीन ड्राइव, तेलीबांधा, रायपुर पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री 5:30 बजे से 6:30 बजे तक “तिरंगा यात्रा” में शामिल होंगे, जो मरीन ड्राइव से घड़ी चौक तक निकाली जाएगी। यात्रा समाप्त होने के पश्चात 6:30 बजे वे घड़ी चौक से रवाना होकर 6:35 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button