छत्तीसगढ़
Trending

CM SCHEDULE : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शिक्षक सम्मान समारोह से करेंगे दिन की शुरुआत, खरसिया में अटल परिसर का लोकार्पण और रात को चक्रधर समारोह में होंगे शामिल, देखें पूरा शेड्यूल…

रायपुर/रायगढ़, 5 सितम्बर 2025।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज का दिन बेहद व्यस्त रहने वाला है। सुबह से ही रायपुर और रायगढ़ जिले में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में उनकी उपस्थिति रहेगी।

सबसे पहले सुबह 10:30 बजे मुख्यमंत्री निवास रायपुर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से “Touch the Space” कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद 11 बजे वे राजभवन में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह 2025 में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से रायगढ़ जिले के लिए रवाना होंगे। दोपहर 1:10 बजे खरसिया के अटल परिसर पहुंचकर वे आमसभा के बीच अटल परिसर का लोकार्पण कार्यक्रम करेंगे।

दोपहर बाद मुख्यमंत्री खरसिया क्षेत्र के ग्राम कछार में एनीकट का भूमिपूजन और ग्राम गढ़उमरिया में नव गुरुकुल का शुभारंभ करेंगे।

शाम को मुख्यमंत्री रायगढ़ पहुंचेंगे और रात्रि प्रवास से पहले रात 8:10 बजे रामलीला मैदान में आयोजित प्रतिष्ठित चक्रधर समारोह में शामिल होकर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लेंगे।

इस प्रकार मुख्यमंत्री का पूरा दिन विकास कार्यों के लोकार्पण, भूमिपूजन, शिक्षक सम्मान और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच गुजरेगा।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button