छत्तीसगढ़
Trending

CM SCHEDULE : मुख्यमंत्री साय आज करेंगे जामगांव में हर्बल एक्सट्रैक्शन यूनिट का लोकार्पण, “मन की बात” के बाद होगा दुर्ग दौरा

रायपुर, 29 जून 2025 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 29 जून रविवार को दुर्ग जिले के पाटन तहसील अंतर्गत ग्राम जामगांव (एम) में आयोजित एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे वहां छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ मर्यादित एवं स्फीयर बायोटेक प्रा.लि. द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित अत्याधुनिक हर्बल एक्सट्रैक्शन यूनिट एवं केन्द्रीय भंडार गृह का लोकार्पण करेंगे।

मुख्यमंत्री का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा:

  • सुबह 11:00 बजे मुख्यमंत्री निवास सिविल लाईन रायपुर में “मन की बात” कार्यक्रम को सुनेंगे।
  • 11:45 बजे वे रायपुर से जामगांव (एम) के लिए रवाना होंगे।
  • 12:15 बजे ग्राम जामगांव (एम) में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे और 12:15 से 01:15 बजे तक लोकार्पण समारोह में शामिल होंगे।

यह इकाई 36.47 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की गई है और इसका उद्देश्य गिलोय, अश्वगंधा जैसी बहुमूल्य वनोपजों के माध्यम से छत्तीसगढ़ को अंतरराष्ट्रीय हर्बल बाजार में एक नई पहचान दिलाना है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री प्रदेश के आदिवासी और वनवासी समुदाय को नई संभावनाओं और रोजगार अवसरों से जोड़ने के संदेश भी देंगे।

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 01:45 बजे जामगांव (एम) से रवाना होकर 02:15 बजे रायपुर स्थित अपने निवास पर लौटेंगे। कार्यक्रम की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं और प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा व व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री साय का यह दौरा प्रदेश के औषधीय वनोपज आधारित उद्योगों को नई दिशा देने की दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button