छत्तीसगढ़
Trending

CM साय का बीजापुर दौरा: गलगम में CRPF जवानों से मिले, करेगुट्टा ऑपरेशन की सफलता पर बढ़ाया हौसला, साथ रहे मुख्य सचिव अमिताभ जैन और प्रमुख सचिव सुबोध सिंह

बीजापुर, 15 मई 2025

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बीजापुर जिले के गलगम पहुंचे, जहां हैलीपेड पर जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) के अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

मुख्यमंत्री साय का यह दौरा हाल ही में करेगुट्टा में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता के बाद हो रहा है। वे CRPF जवानों का मनोबल बढ़ाने के लिए विशेष रूप से पहुंचे हैं।

मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव अमिताभ जैन और मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह भी मौजूद रहे। सुरक्षा बलों के पराक्रम की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति और विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button