छत्तीसगढ़
Trending
नई दिल्ली से लौटते ही एक्शन में सीएम साय: कल कैबिनेट बैठक में बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

रायपुर, 25 मई 2026// विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ कैबिनेट की अहम बैठक कल शाम 6 बजे मंत्रालय में आयोजित होगी। सुशासन तिहार के बीच होने वाली इस बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
सूत्रों के मुताबिक बैठक में सरकार कई बड़े और जनहित से जुड़े फैसलों पर मुहर लगा सकती है। प्रशासनिक मामलों, विकास कार्यों और विभिन्न विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है।
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शाम नई दिल्ली दौरे से रायपुर लौटेंगे, जिसके बाद कैबिनेट बैठक की तैयारियां तेज हो गई हैं।
सरकारी हलकों में इस बैठक को लेकर खासा उत्साह है, क्योंकि सुशासन तिहार के दौरान सरकार जनता से जुड़े मुद्दों पर लगातार फोकस कर रही है।



