छत्तीसगढ़
Trending

Clerk को धमकी : समग्र शिक्षा विभाग में ऑफिस में गाली-गलौज, पुलिस में शिकायत दर्ज

रायपुर, 08 सितंबर 2025 सिविल लाइन पुलिस के अनुसार सरकंडा बंगालीपारा निवासी सुमंत कुमार यादव, जो शिक्षा विभाग में क्लर्क पद पर पदस्थ हैं, उनके साथ कार्यालय में कार्यरत एक अधिकारी ने अभद्र व्यवहार किया।

जानकारी के मुताबिक, सुमंत कुमार यादव की पोस्टिंग समग्र शिक्षा के जिला परियोजना कार्यालय में है। राज्य परियोजना कार्यालय से स्थापना संबंधी जानकारी मांगी गई थी। इस पर क्लर्क ने कार्यालय में पदस्थ सभी अधिकारी-कर्मचारियों की जानकारी तैयार की, लेकिन सहायक कार्यक्रम समन्वयक चंद्रभान सिंह ठाकुर ने अपनी स्थापना और वेतन संबंधी जानकारी उपलब्ध नहीं कराई, जिससे कार्य अटक गया।

बताया गया कि क्लर्क ने इस संबंध में जब अधिकारी को कॉल किया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। इसके बाद क्लर्क ने ऑपरेटर दीपक कुमार को कॉल करने के लिए कहा। ऑपरेटर ने कॉल लगाकर फोन स्पीकर पर कर दिया। इस दौरान क्लर्क ने आदेश का हवाला देते हुए जानकारी मांगी तो अधिकारी गाली-गलौज पर उतर आए और क्लर्क को जान से मारने की धमकी दे डाली।

घटना 3 सितंबर की बताई जा रही है। उस समय फोन स्पीकर पर था, लिहाजा कार्यालय में मौजूद अन्य कर्मचारियों ने भी पूरी घटना सुनी। इसके बाद प्रार्थी के घर लौटने पर अधिकारी ने दोबारा फोन कर अभद्र टिप्पणी की।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button