छत्तीसगढ़
Trending

कुसुम लोहा फैक्ट्री की चिमनी गिरी: आधा दर्जन मजदूर की मौत, 25 दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

मुंगेली, 09 जनवरी 2025| छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के सरगांव में स्थित कुसुम लोहा फैक्ट्री में आज बड़ा हादसा हो गया। फैक्ट्री की चिमनी अचानक गिरने से लगभग आधा दर्जन मजदूर मलबे में दब गए।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। रेस्क्यू टीम ने एक मजदूर को घायल अवस्था में बाहर निकाला है और उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

बाकी मजदूरों को बचाने के लिए राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। हादसे के कारणों की जांच के आदेश दिए गए हैं।

स्थानीय लोग भी प्रशासन के साथ मिलकर बचाव कार्य में सहयोग कर रहे हैं। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button