छत्तीसगढ़
Trending

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 25 जून को रहेंगे दिल्ली-हरियाणा प्रवास पर, रायपुर लौटकर लेंगे ‘संविधान हत्या दिवस’ कार्यक्रम में भाग

रायपुर, 25 जून 2025। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बुधवार, 25 जून 2025 को एक दिवसीय दिल्ली एवं हरियाणा दौरे पर रहेंगे। इसके बाद वे रायपुर लौटकर “आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ – संविधान हत्या दिवस” कार्यक्रम में शामिल होंगे।

जारी शासकीय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री का दिन की शुरुआत दिल्ली से होगी। वे सुबह 7:45 बजे छत्तीसगढ़ सदन, नई दिल्ली से हरियाणा के रोहतक जिले के सेक्टर-14 के लिए कार द्वारा रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री 9:15 बजे सेक्टर-14, रोहतक पहुंचेंगे, जहां वे लगभग आधे घंटे तक आरक्षित कार्यक्रम में भाग लेंगे।
इसके बाद 9:45 बजे वे वापस दिल्ली के लिए रवाना होंगे और 11:15 बजे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री दोपहर 12:30 बजे इंडिगो की उड़ान (6E-6312) से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और 2:25 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल, रायपुर पहुंचेंगे। वहां से वे 2:35 बजे कार द्वारा मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होकर 2:55 बजे सिविल लाइन स्थित सीएम हाउस पहुंचेंगे।

रायपुर में शाम का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा:

मुख्यमंत्री 4:00 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन से पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, जी.ई. रोड, रायपुर के लिए रवाना होंगे।
वे 4:15 बजे ऑडिटोरियम पहुंचेंगे और 4:15 से 5:15 बजे तक “आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ – संविधान हत्या दिवस” कार्यक्रम में भाग लेंगे।
कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री 5:15 बजे मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे और 5:30 बजे निवास पहुंचेंगे। यह समय आरक्षित रहेगा।

मुख्यमंत्री के आगे के कार्यक्रम की जानकारी पृथक से जारी की जाएगी।

गौरतलब है कि 25 जून 1975 को देश में आपातकाल लगाया गया था, जिसे भारतीय लोकतंत्र के काले दिन के रूप में जाना जाता है। इस दिन की 50वीं वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय संविधान की रक्षा और लोकतंत्र के मूल्यों को लेकर प्रदेशवासियों को संबोधित करेंगे।

1001518797 removebg preview
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button