छत्तीसगढ़
Trending

बिलासपुर में सोनम रघुवंशी केस जैसी घटना: शादी के 20 दिन बाद पत्नी प्रेमी के साथ भागी, पति को बीच रास्ते में छोड़ा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तूरी क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसकी कहानी सोनम रघुवंशी केस से मिलती-जुलती बताई जा रही है। हालांकि इस मामले में हत्या नहीं हुई, लेकिन धोखे की पटकथा कुछ ऐसी ही है। शादी के महज 20 दिन बाद एक नवविवाहिता ने अपने पति को बीच रास्ते में छोड़ दिया और प्रेमी के साथ फरार हो गई। पीड़ित पति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

घटना तोरवा थाना क्षेत्र की है। पीड़ित युवक अंकित महिलांगे की शादी करीब 20 दिन पहले रंजिता जोशी नामक युवती से हुई थी। शादी के बाद परंपरागत रूप से पत्नी ससुराल से मायके गई थी। अंकित अपनी पत्नी को विदा कराकर वापस ला रहा था, तभी रास्ते में तीन अज्ञात युवकों ने उन्हें घेर लिया और उस पर हमला कर दिया।

हमले के दौरान जब तक अंकित कुछ समझ पाता, उसकी पत्नी अचानक बाइक से उतरकर हमलावर युवकों में से एक के पीछे जाकर बैठ गई और मौके से फरार हो गई। अंकित के मुताबिक, पत्नी ने युवक के कंधे पर हाथ रखा और पीछे मुड़कर तक नहीं देखा। यह देख वह स्तब्ध रह गया।

पीड़ित ने घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी, जिसके बाद तोरवा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल युवती और तीनों युवक फरार हैं। पुलिस मामले को प्रेम-प्रसंग से जोड़कर देख रही है और विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है।

यह मामला एक बार फिर समाज में शादी के बाद रिश्तों में आ रहे बदलाव और सोशल मीडिया जैसे माध्यमों के असर पर सवाल खड़े करता है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button