छत्तीसगढ़
Trending

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज रायपुर और सूरजपुर दौरा: जनजातीय समाज की कार्यशाला और अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस (सियान सम्मान) कार्यक्रम में लेंगे भाग

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज का कार्यक्रम: रायपुर और सूरजपुर दौरा

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज, 1 अक्टूबर 2024 को रायपुर और सूरजपुर का दौरा करेंगे। उनके कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री सुबह 10:55 बजे मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान करेंगे और 11:00 बजे रायपुर स्थित सिविल लाइन के सर्किट हाउस पहुंचेंगे। वहां वह जनजातीय समाज के गौरवशाली अतीत पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में शामिल होंगे, जो न्यू कंवेंशन हॉल, सर्किट हाउस में 11:00 से 11:45 बजे तक चलेगी।

इसके बाद, मुख्यमंत्री 11:50 बजे पुलिस ग्राउंड हेलिपैड से सूरजपुर के लिए हेलिकॉप्टर द्वारा प्रस्थान करेंगे। 1:00 बजे पुलिस लाइन हेलिपैड पर उतरने के बाद, वह 1:15 बजे अजयसेन स्टेडियम, सूरजपुर में पहुंचेंगे, जहां वह राज्य स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस (सियान सम्मान कार्यक्रम) में भाग लेंगे, जो 1:15 से 2:30 बजे तक चलेगा।

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री 3:00 बजे सूरजपुर से रवाना होंगे और शाम 4:30 बजे रायपुर लौटेंगे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button