छत्तीसगढ़
Trending

नेपाल में मौजूद छत्तीसगढ़ के पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लिया तत्काल संज्ञान, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश, कहा– हर हाल में सुरक्षित वापसी कराएगी सरकार

रायपुर, 11 सितंबर 2025 नेपाल में मौजूद छत्तीसगढ़ के पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तत्काल संज्ञान लिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इन पर्यटकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए अधिकारियों को तुरंत आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री साय ने X पर पोस्ट कर जानकारी दी कि भारत सरकार के अधिकारियों से निरंतर संपर्क साधा जा रहा है और सभी पर्यटकों की सकुशल वापसी सुनिश्चित करने के लिए प्रयास जारी हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस कठिन परिस्थिति में छत्तीसगढ़ सरकार अपने हर नागरिक की सहायता के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

यह बयान ऐसे समय में आया है जब नेपाल में मौजूद छत्तीसगढ़ के पर्यटकों की स्थिति को लेकर परिजनों में गहरी चिंता बनी हुई है। राज्य सरकार ने भरोसा दिलाया है कि हर संभव मदद और समन्वय कर सभी यात्रियों को सुरक्षित स्वदेश लौटाया जाएगा।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button