छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्रद्धेय शांताराम सर्राफ को दी श्रद्धांजलि

रायपुर, 19 सितंबर 2025। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए। उन्होंने शांताराम सर्राफ के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को इस दुख की घड़ी सहन करने की शक्ति दें।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप, लखनलाल देवांगन, दयालदास बघेल, श्याम बिहारी जायसवाल, गजेन्द्र यादव, टंकराम वर्मा, लक्ष्मी रजवाड़े सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्यजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।



