दिल्ली दौरे से रायपुर लौटे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, गृह मंत्री अमित शाह से नक्सल और बाढ़ पर की चर्चा

रायपुर, 3 सितम्बर 2025 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय देर शाम दिल्ली दौरे से राजधानी रायपुर लौटे। एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि उनकी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात हुई, जिसमें नक्सल समस्या और बस्तर में आई बाढ़ की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि नक्सलवाद से जुड़ी ताजा जानकारी गृह मंत्री को दी गई है। साथ ही बस्तर क्षेत्र में आई बाढ़ से जन-धन और पशुधन को हुए नुकसान, लोगों के बह जाने, मकान व पुल-पुलिया टूटने और दंतेवाड़ा सहित कई जिलों में शहरों के भीतर बाढ़ के प्रकोप की स्थिति से भी उन्हें अवगत कराया गया।
बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुबह उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वित्त मंत्री ओपी चौधरी के साथ दिल्ली रवाना हुए थे। इस दौरान मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की, वहीं वित्त मंत्री ओपी चौधरी जीएसटी परिषद की अहम बैठक में शामिल हुए।



