छत्तीसगढ़
Trending

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बस्तर दौरा सोशल मीडिया पर छाया, #BadaltaBastar टॉप ट्रेंड में शामिल

रायपुर, 15 मई 2025। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आज का बस्तर दौरा सोशल मीडिया पर जमकर छाया रहा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व ट्विटर) पर उनके इस दौरे को लेकर #BadaltaBastar हैशटैग के साथ हजारों यूज़र्स ने पोस्ट किए, जिससे यह हैशटैग पूरे दिन टॉप ट्रेंड में शामिल रहा।

मुख्यमंत्री साय जैसे ही आज सुबह दंतेवाड़ा ज़िले के मुलेर पहुँचे, वैसे ही एक्स पर उनका दौरा ट्रेंड करना शुरू हो गया। दोपहर तक यह हैशटैग 6 हजार से अधिक पोस्ट के साथ टॉप ट्रेंडिंग सूची में बना रहा। यूज़र्स ने मुख्यमंत्री के दौरे की तस्वीरें, वीडियो और प्रतिक्रिया साझा करते हुए बदले हुए बस्तर की चर्चा की।

यह दौरा ऐसे समय में हुआ है जब कुछ ही दिन पहले बीजापुर ज़िले के कर्रेगुट्टा पहाड़ियों में सुरक्षा बलों द्वारा नक्सल विरोधी सबसे बड़े सफल ऑपरेशन को अंजाम दिया गया था। इस पृष्ठभूमि में मुख्यमंत्री का जवानों के बीच पहुँचना और जमीनी हालात की समीक्षा करना न सिर्फ क्षेत्रीय बल्कि राष्ट्रीय मीडिया की भी सुर्खियाँ बना।

दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने सुरक्षा बलों से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। सोशल मीडिया पर लोग इस पहल को “नए बस्तर” की दिशा में एक सशक्त कदम मान रहे हैं।

#BadaltaBastar अब केवल एक हैशटैग नहीं बल्कि बस्तर में हो रहे सकारात्मक परिवर्तनों का प्रतीक बनता जा रहा है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button