छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने की ऊर्जा विभाग के कामकाज की समीक्षा, विद्युत विभाग के योजनाओं और विभागीय गतिविधियों पर हुई विस्तृत चर्चा

रायपुर, 13 जनवरी 2024मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। मुख्यमंत्री श्री साय ने विद्युत उत्पादन, मांग, आपूर्ति, विद्युत शुल्क, स्थापित विद्युत संरचना, ग्रीन एनर्जी सहित विभिन्न विषयों पर विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ चर्चा कर जानकारी ली। इस मौके पर मुख्यमंत्री के सचिव द्वय पी. दयानंद और बसवराजू एस. उपस्थित थे। समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री श्री साय को विद्युत विभाग के अधिकारियों ने विभाग के विभिन्न कार्यों और गतिविधियों के बारे में प्रेजेंटेशन के माध्यम से अवगत कराया।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button