छत्तीसगढ़
Trending
मुख्यमंत्री ने बुद्ध पूर्णिमा पर दी शुभकामनाएं, कहा- महात्मा बुद्ध के विचार आज भी प्रासंगिक

रायपुर, 12 मई 2025 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों और बौद्ध धर्मावलम्बियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि महात्मा बुद्ध ने अहिंसा, समानता और विश्व बंधुत्व का जो संदेश दिया, वह आज भी संपूर्ण मानवता के लिए मार्गदर्शक है।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि गौतम बुद्ध के उपदेश हर युग में प्रासंगिक रहे हैं। उनकी शिक्षाएं संयम, सहिष्णुता और शांति की ओर ले जाती हैं। दुनिया भर में लाखों अनुयायी उनके दिखाए मार्ग पर चलकर शांति और सद्भाव का संदेश फैला रहे हैं।
साय ने कहा कि महात्मा बुद्ध के विचार और जीवन मूल्य एक बेहतर समाज और सशक्त राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। बुद्ध पूर्णिमा का यह अवसर हमें उनके आदर्शों को आत्मसात करने और उनके दिखाए मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।



