छत्तीसगढ़
Trending
स्वच्छ ऊर्जा की ओर छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग: आज मुख्यमंत्री रायपुर से हाईड्रोजन ट्रकों को करेंगे रवाना, ग्रीन ट्रांसपोर्ट को मिलेगा नया आयाम

रायपुर, 10 मई 2025 — मुख्यमंत्री आज दोपहर 12:00 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से हाईड्रोजन से चलने वाले ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह कार्यक्रम दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
पर्यावरण अनुकूल तकनीकों को बढ़ावा देने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। हाईड्रोजन ईंधन वाले ये ट्रक न सिर्फ प्रदूषण में कमी लाएंगे, बल्कि छत्तीसगढ़ में स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता भी दर्शाते हैं।



