छत्तीसगढ़
Trending

कटघोरा में हार्डवेयर दुकान पर जीएसटी की छापा, कच्चे बिल में हो रहा था काम,

कोरबा, 04 सितंबर 2024

कोरबा जिले के कटघोरा में एक हार्डवेयर व्यवसायी के दुकान में जीएसटी ने दबिश दी है । केंद्रीय जीएसटी की रायपुर से आई टीम के अधिकारियों द्वारा अंबिकापुर मार्ग में स्थित हार्डवेयर की दुकान में शटर गिराकर जांच पड़ताल सुबह 10 बजे से की जा रही है। इस कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में काफी चर्चा है और ठेकेदारों में सुगबुगाहट भी है।

कच्चे बिल में हो रहा काम, जीएसटी की चोरी..?जीएसटी की दबिश के बीच अन्य मामलों को लेकर यह भी चर्चा चल पड़ी है कि काफी समय से जीएसटी की चोरी हो रही है। कई मटेरियल सप्लायरों के द्वारा ठेकेदारों से सांठगांठ कर कच्चे बिल पर काम किया जा रहा है। निर्माण सामग्रियों जैसे सीमेंट और सरिया की कच्चे बिल पर बिक्री हो रही है जबकि इसके लिए जीएसटी बिल लगना चाहिए। सूत्र बताते हैं कि कुछ लोगों के द्वारा पांच प्रतिशत कमीशन लेकर जीएसटी बिल को बेचने का भी काम किया जा रहा है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button