छत्तीसगढ़
Trending

राजभवन में मुख्यमंत्री साय और राज्यपाल डेका की मुलाकात, राज्यहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

रायपुर, 02 दिसंबर 2024 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को राजभवन में राज्यपाल रमेन डेका से सौजन्य भेंट की। लगभग आधे घंटे तक चली इस मुलाकात में दोनों नेताओं ने राज्यहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इसके साथ ही, आगामी विधानसभा के शीतकालीन सत्र को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

मुख्यमंत्री का व्यस्त कार्यक्रम
राज्यपाल से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री साय मंत्रालय पहुंचे, जहां उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद वे दोपहर 2 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए। दिन के तीसरे चरण में, मुख्यमंत्री ने शाम 3 बजे कैबिनेट बैठक में भाग लिया, जिसमें राज्य की नीतियों और योजनाओं पर चर्चा हुई।

इस बैठक को राज्य के विकास और प्रशासनिक सुधारों के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button