छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Liquor Scam: Giriraj Hotel Owner Nitesh Purohit & Son Yash Purohit Arrested – छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में होटल संचालक नितेश पुरोहित और पुत्र यश पुरोहित गिरफ्तार, 25 सितंबर तक रिमांड

रायपुर, 19 सितम्बर 2025।राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो ने छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरिराज होटल संचालक नितेश पुरोहित और उनके पुत्र यश पुरोहित को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले कल आबकारी विभाग के तत्कालीन आयुक्त निरंजन दास को गिरफ्तार किया गया था।

जानकारी के मुताबिक, पिता-पुत्र होटल व्यवसायी इस सिंडीकेट के प्रमुख सदस्य थे। इनके जिम्मे आबकारी घोटाले की अवैध राशि का संग्रहण, भंडारण और उसे लोकसेवकों एवं निजी व्यक्तियों तक पहुँचाने का काम था।

मार्च 2024 से फरार चल रहे इन आरोपियों को सर्वोच्च न्यायालय से सितंबर 2024 और दिसंबर 2024 में No coercive action का आदेश मिल चुका था। लेकिन जांच में सहयोग न करने के बाद 17 सितंबर 2025 को अदालत द्वारा यह संरक्षण हटा लिया गया। इसके बाद आज दोनों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को रायपुर की विशेष न्यायालय (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) में पेश किया गया, जहां से उन्हें 25 सितम्बर 2025 तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

ब्यूरो ने कहा है कि मामले की आगे की जांच जारी है और और भी गिरफ्तारियां संभव हैं।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button