छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: चैतन्य बघेल को न्यायिक हिरासत, 14 दिन के लिए जेल भेजा गया

रायपुर, 22 जुलाई 2025
छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में गिरफ्तार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद चैतन्य बघेल को रायपुर स्थित विशेष कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजने का आदेश दिया गया।

गौरतलब है कि 18 जुलाई की सुबह ईडी ने भिलाई स्थित बघेल निवास पर छापा मारकर चैतन्य बघेल को उनके जन्मदिन के दिन गिरफ्तार किया था। उन पर छत्तीसगढ़ शराब घोटाले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग का गंभीर आरोप है। गिरफ्तारी के बाद उन्हें कोर्ट ने 5 दिन की ईडी रिमांड पर भेजा था।

पूछताछ के बाद अब ईडी ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की सिफारिश की, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया। चैतन्य को रायपुर सेंट्रल जेल भेजे जाने की जानकारी मिली है।

यह मामला राज्य में सत्ताधारी और विपक्ष के बीच राजनीतिक घमासान का केंद्र बना हुआ है। कांग्रेस ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध बताया है, वहीं भाजपा इसे कानून सम्मत कार्रवाई बता रही है।

छत्तीसगढ़ में यह प्रकरण आने वाले दिनों में और भी सियासी हलचल पैदा कर सकता है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button