छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Horror: शराब के नशे में पिता ने 2 साल के बेटे को मार डाला, पत्नी को फोन कर बताया- तेरे बेटे को मार दिया

सरगुजा, 17 सितंबर 2025 छत्तीसगढ़ के दरिमा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। करजी गांव के जुगलाल सिंह (26) ने अपने 2 साल के बेटे हर्षित को घर में बेरहमी से पीटकर और जमीन पर पटक-पटककर मार डाला। इसके बाद आरोपी ने अपनी पत्नी विनीता सिंह (24) को फोन कर कहा कि, “तेरे बेटे को मार दिया है।”

जानकारी के अनुसार, जुगलाल और विनीता की शादी साल 2022 में हुई थी और साल 2023 में उनका बेटा हर्षित हुआ। लेकिन पति की शराब पीने की आदत और घरेलू हिंसा के चलते पत्नी विनीता अपने बेटे के साथ पिछले एक साल से मायके में रह रही थी।

कुछ दिन पहले जुगलाल ने अपने बेटे को लेकर पत्नी को मनाने की कोशिश की और कहा कि, “तेरे बिना मैं नहीं जी पाऊंगा।” पत्नी ने मना कर दिया, इसके बाद जुगलाल ने हर्षित को अपने साथ घर ले आया। 16 सितंबर को दोपहर में शराब के नशे में धुत होकर जुगलाल ने बच्चे को घसीटकर घर के अंदर ले जाकर पहले पीटा और फिर जमीन पर पटक दिया।

भारी चोटों से घायल हर्षित को परिवार ने करजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां से उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बच्चे के शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस ने आरोपी जुगलाल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। विनीता सिंह ने बताया कि, “मेरा पति हमेशा नशे में मारपीट करता था। प्रताड़ित होकर मैं मायके चली गई थी। लेकिन कुछ दिन पहले उसने हर्षित को मेरे पास से लेकर आ गया। घटना के समय वह नशे में था।”

यह मामला छत्तीसगढ़ में घरेलू हिंसा और शराब के दुष्प्रभाव की गंभीर चेतावनी के रूप में सामने आया है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button