छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय और डिप्टी सीएम विजय शर्मा का पाकिस्तान पर फूटा गुस्सा, सेना के शौर्य को किया सलाम, कहा- अब वक्त आ गया है पाकिस्तान का अंतिम फैसला करने का

रायपुर। भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पाकिस्तान को लेकर बड़ा बयान दिया है। दोनों नेताओं ने भारतीय सेना के शौर्य की प्रशंसा करते हुए पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पाकिस्तान की हरकतों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, “पाकिस्तान की स्थिति अब खिसियानी बिल्ली खंभा नोचने जैसी हो गई है। भारत के सामने वह कहीं नहीं टिकता। वह अपनी जनता को दिखाने के लिए इस तरह की उकसावे वाली हरकतें कर रहा है। अगर ऐसा नहीं करेगा तो उसकी जनता उसके खिलाफ खड़ी हो जाएगी।” उन्होंने भारतीय सेना के पराक्रम को सलाम करते हुए कहा कि सेना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि भारत हर चुनौती का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है।

वहीं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भी पाकिस्तान को आड़े हाथों लेते हुए कहा, “भारत ने आतंक के ठिकानों को निशाना बनाया था, लेकिन अगर पाकिस्तान इसका गलत मतलब निकालकर ड्रोन और मिसाइल से हमला करता है, तो उसे करारा जवाब मिलेगा। उनकी मिसाइल न तो भारतीय सीमा पार कर पाई और न ही गिरी – ये हमारी सेना के शौर्य का प्रमाण है।” उन्होंने आगे कहा, “मैं सोचता हूं कि इस बार पाकिस्तान का अंतिम फैसला कर देना चाहिए।”

प्रदेश सरकार के इन तीखे बयानों ने साफ कर दिया है कि छत्तीसगढ़ भी राष्ट्रीय सुरक्षा और सैनिक सम्मान के मसलों पर पूरी मजबूती से देश के साथ खड़ा है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button