छत्तीसगढ़ बुलेटिन 16 मई 2025 : सीएम का औचक निरीक्षण, डिप्टी सीएम का बिलासपुर दौरा, कांग्रेस की संविधान बचाओ बैठक, संस्कृत बोर्ड रिजल्ट आज, अहिल्याबाई होलकर जयंती पर बीजेपी का प्रदेशव्यापी अभियान, पढ़े पूरी ख़बर…

छत्तीसगढ़ समाचार — 16 मई 2025
सुशासन तिहार शिविरों का सीएम करेंगे औचक निरीक्षण
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुशासन तिहार शिविरों में औचक निरीक्षण करेंगे। वे आम जनता से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे और कई सौगातें भी देंगे। हालांकि, सीएम का निरीक्षण स्थल गोपनीय रखा गया है। इस दौरान वे समीक्षा बैठक भी लेंगे।
बिलासपुर दौरे पर डिप्टी सीएम अरुण साव
रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज बिलासपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। वे सुबह 9 बजे रायपुर से सड़क मार्ग से रवाना होकर 11 बजे अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय में ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ संगोष्ठी में शामिल होंगे।
दोपहर 12 बजे व्यापार विहार स्थित त्रिवेणी भवन में सुशासन तिहार के तहत समाधान शिविर में भाग लेंगे।
1 बजे बेलतरा के गोंदईया में भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
शाम 5 बजे उद्योग भवन में समाचार पत्र के स्थापना दिवस समारोह और 6 बजे होटल कोटयॉर्ड मैरियट में मुख्य नगर पालिका अधिकारियों द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में शरीक होंगे।
जांजगीर दौरे पर PCC चीफ दीपक बैज
रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज आज जांजगीर दौरे पर रहेंगे। वे 19 मई को प्रस्तावित ‘संविधान बचाओ यात्रा’ की तैयारियों को लेकर कांग्रेस नेताओं की बैठक लेंगे। इस यात्रा में कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट सहित प्रदेश भर के वरिष्ठ नेता भाग लेंगे।
संस्कृत बोर्ड परीक्षा परिणाम आज होगा जारी
रायपुर। छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडलम के परीक्षा परिणाम आज सुबह 11 बजे घोषित किए जाएंगे। इसमें पूर्व मध्यमा प्रथम वर्ष से उत्तर मध्यमा द्वितीय वर्ष (कक्षा 9वीं से 12वीं) तक के नतीजे जारी होंगे। इस वर्ष कुल 36 परीक्षा केंद्रों में 3058 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी।
अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर बीजेपी का विशेष आयोजन
रायपुर। लोकमाता महारानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जन्म जयंती पर भाजपा 16 से 31 मई तक प्रदेशव्यापी कार्यक्रम आयोजित करेगी। पार्टी की ओर से सांसद, विधायक व पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
कार्यक्रमों में कार्यशालाएं, प्रदर्शनी, मंदिरों की सफाई, महाविद्यालयों में गोष्ठियाँ और महिला सम्मान समारोह जैसे आयोजन शामिल होंगे।