अपराधछत्तीसगढ़

महादेव ऐप से जोड़कर वायरल की गई चैट: 2 यूट्यूबर्स पर FIR, भूपेश बघेल ने कहा—‘यह फोटोशॉप का खेल है’

भिलाई, 18 जून 2026। महादेव सट्टा ऐप के कथित संचालक सौरभ चंद्राकर के इंस्टाग्राम अकाउंट और पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel के नाम से जुड़े एक कथित यूजरनेम के बीच हुई बातचीत का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। मामले में पुलिस ने दो यूट्यूबर्स को आरोपी बनाते हुए जांच शुरू कर दी है।

बुधवार को बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भिलाई-3 थाना पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने संबंधित यूट्यूब चैनलों के संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वायरल स्क्रीनशॉट में कथित तौर पर भूपेश बघेल के नाम से एक संदेश दिखाया गया है, जिसमें सौरभ चंद्राकर से मोबाइल नंबर मांगकर बातचीत करने की बात कही गई है। इसी स्क्रीनशॉट के आधार पर कुछ यूट्यूब चैनलों ने खबरें प्रसारित की थीं।

इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए भूपेश बघेल ने वायरल चैट को पूरी तरह फर्जी और फोटोशॉप से तैयार बताया है। उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर कहा कि सुबह से भ्रामक और मनगढ़ंत तस्वीरों के आधार पर खबरें चलाई जा रही हैं, जबकि ऐसा कोई संवाद कभी हुआ ही नहीं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि वायरल स्क्रीनशॉट में दिखाया गया यूजरनेम और चैट वास्तविक नहीं है। उन्होंने कहा कि यह लोगों को गुमराह करने और उनकी छवि खराब करने की कोशिश है। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि फर्जी सामग्री फैलाने वालों के खिलाफ उनकी लीगल टीम कानूनी कार्रवाई करेगी।

भूपेश बघेल ने यह भी कहा कि इस फर्जी चैट को वायरल करने और प्रसारित करने वाले लोगों की जानकारी उनके पास पहुंच चुकी है। मामले की जांच पुलिस कर रही है और साइबर एंगल से भी पड़ताल की जा रही है।

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वायरल स्क्रीनशॉट असली है या एडिट किया गया है और इसे सबसे पहले सोशल मीडिया पर किसने प्रसारित किया।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button