CG में 11 आईएएस के प्रभार बदले, रजत कुमार बने वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के सचिव तो आइएएस अंकित आनंद को मिला आवास एवं पर्यावरण विभाग

रायपुर, 10 सितंबर 2024
राज्य में भारतीय प्रशासनिक सेवा(आइएएस) के 11 अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल हुआ है। इनमें आइएएस ऋचा शर्मा को खाद्य नागरिक एवं आपूर्ति विभाग का अपर मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। उनके पास वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का पहले से ही प्रभार है।
वहीं आइएएस अंकित आनंद को सचिव आवास एवं पर्यावरण विभाग के साथ-साथ अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल का भी प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा वह सचिव योजना, आर्थिकी एवं सांख्यिकी विभाग, बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग के सचिव का दायित्व भी संभालेंगे। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे रजत कुमार को वाणिज्य एवं उद्योग विभाग(रेल परियोजनाएं) का सचिव बनाया गया है।
इन्हें मिली ये जिम्मेदारी
ऋचा शर्मा अपर मुख्य सचिव, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ।
रजत कुमार सचिव, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग(रेल परियोजनाएं)।
अंकित आनंद सचिव, आवास एवं पर्यावरण, अध्यक्ष, पर्यावरण संरक्षण मंडल।
बसवराजू एस. सचिव, विमानन विभाग।
भीम सिंह सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, सीईओ राज्य ग्रामीण विकास अभिकरण।
राजेश सिंह राणा सीईओ, क्रेडा व राज्य कौशल विकास अधिकरण।
भूरे सर्वेश्वर नरेन्द्र प्रबंध संचालक, जल जीवन मिशनजितेंद्र कुमार शुक्ला संचालक,खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ।
प्रभात मलिक संचालक, उद्योग विभाग।
विवेक आचार्य संचालक, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल।



