छत्तीसगढ़
Trending

CG में शनिवार को बदला स्कूल टाइम: एक पाली 7:30-11:30, दो पाली में प्राथमिक 12-4 और हाई स्कूल 7:30-11:30, आदेश जारी

रायपुर, 10 सितंबर 2025। छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग ने शनिवार को स्कूलों के संचालन संबंधी नए निर्देश जारी किए हैं। मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि शिक्षा सत्र 2025-26 में शनिवार को शालाओं का समय अलग-अलग पाली के अनुसार निर्धारित किया गया है।

👉 एक पाली में संचालित शालाएं

  • सभी शालाएं शनिवार को सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक संचालित होंगी।

👉 दो पाली में संचालित शालाएं

  • प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शालाएं दोपहर 12:00 बजे से 4:00 बजे तक चलेंगी।
  • हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी शालाएं सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक संचालित होंगी।

विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि शनिवार को स्कूल संचालन से जुड़े अन्य पूर्व के निर्देश यथावत रहेंगे। आदेश की प्रतिलिपि सभी संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा, जिला शिक्षा अधिकारियों, सचिव तथा एससीईआरटी को अग्रेषित की गई है।

📌 नया समय आदेश 10 सितंबर 2025 से लागू होगा।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button