छत्तीसगढ़
Trending

CGPSC मुख्य परीक्षा के रिजल्ट पर हाईकोर्ट में चुनौती, अभ्यर्थियों ने मूल्यांकन प्रक्रिया पर उठाए सवाल

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की मुख्य परीक्षा 2026 के परिणाम को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद अभ्यर्थियों ने मूल्यांकन प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। मामले की अगली सुनवाई 5 अगस्त 2026 को होगी।

अभ्यर्थियों का कहना है कि 19 अप्रैल 2026 को आयोजित मुख्य परीक्षा का परिणाम आयोग ने महज एक सप्ताह के भीतर जारी कर दिया, जबकि इतनी कम अवधि में उत्तर पुस्तिकाओं का निष्पक्ष मूल्यांकन संभव नहीं लगता। उन्होंने आरोप लगाया कि आयोग से सूचना का अधिकार (RTI) के तहत जानकारी मांगी गई, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान अभ्यर्थियों की ओर से कहा गया कि CGPSC द्वारा आयोजित कोर्ट मैनेजर भर्ती परीक्षा 2026 की चयन प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं हुई हैं। याचिकाकर्ताओं ने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच पूरी होने तक इंटरव्यू और नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए।

वेकेशन बेंच में जस्टिस नरेंद्र कुमार व्यास के समक्ष हुई सुनवाई में आयोग की ओर से कोई ठोस जवाब प्रस्तुत नहीं किए जाने पर अदालत ने मामले की अगली सुनवाई अगस्त तक के लिए तय कर दी। अभ्यर्थियों का कहना है कि यह मामला हजारों युवाओं के भविष्य और भर्ती प्रक्रिया की विश्वसनीयता से जुड़ा है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button