छत्तीसगढ़
Trending

CG Weather Forecast: अभी गर्मी-उमस से रहिए सावधान, कल से बदलेगा मौसम; छत्तीसगढ़ में तेज बारिश की चेतावनी

रायपुर, 26 जून 2026

छत्तीसगढ़ में पिछले दो दिनों से पड़ रही तेज गर्मी और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। हालांकि मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है। विभाग के अनुसार 27 जून से पूरे प्रदेश में बारिश की गतिविधियां तेज होने की संभावना है। साथ ही अगले तीन से चार दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के राज्य के शेष हिस्सों में भी आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन रही हैं।

बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के एक-दो स्थानों पर मेघगर्जन, वज्रपात और हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। कुसमी, बस्तर और बकावंड में 3-3 सेंटीमीटर, जबकि बलरामपुर और गीदम में 2-2 सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई।

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा सूरत, इंदौर, मंडला, डाल्टनगंज और मोतिहारी तक पहुंच चुकी है। वहीं उत्तर-पूर्व और पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। इसके अलावा दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश के ऊपर भी एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जिसका असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर देखने को मिलेगा।

रायपुर का मौसम राजधानी रायपुर में शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग का कहना है कि 27 जून से प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button