छत्तीसगढ़रायपुर
Trending

CG विधानसभा में आज हंगामे के आसार: कांग्रेस लाएगी अविश्वास प्रस्ताव, नक्सलवाद समेत कई मुद्दों पर सरकार को घेरेगी

रायपुर, 14 जुलाई 2026

छत्तीसगढ़ विधानसभा के पांच दिवसीय मानसून सत्र का दूसरा दिन मंगलवार को काफी हंगामेदार रहने की संभावना है। सदन की कार्यवाही प्रश्नकाल से शुरू होगी, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित कई मंत्री मौजूद रहेंगे। विपक्ष सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने की तैयारी में है, जबकि सत्ता पक्ष भी अपने जवाब और प्रस्तावों के साथ पूरी तरह तैयार है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सदन में नक्सलवाद के खिलाफ केंद्र सरकार की कार्रवाई और उपलब्धियों पर आभार प्रस्ताव प्रस्तुत करेंगे। वहीं कांग्रेस सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की अनुमति मांगेगी, जिससे सदन में तीखी राजनीतिक बहस होने के आसार हैं।

सत्र के दौरान पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण और जांजगीर-चांपा जिले में परिवार नियोजन प्रोत्साहन राशि के वितरण में कथित अनियमितताओं का मामला ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जरिए उठाया जाएगा। इसके अलावा विधायक सुशांत शुक्ला, भावना बोहरा और रोहित साहू विभिन्न याचिकाएं सदन के पटल पर रखेंगे।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी विभिन्न विभागों से जुड़े पत्र सदन के पटल पर प्रस्तुत करेंगे। साथ ही प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण अधिनियम से संबंधित शासकीय संकल्प भी पेश किया जाएगा। मंत्री टंक राम वर्मा के साथ मिलकर वे शासकीय विधि संबंधी कार्यों को भी आगे बढ़ाएंगे।

सदन में डिप्टी मुख्यमंत्री अरुण साव, मंत्री लखन लाल देवांगन और मंत्री गजेंद्र यादव अपने-अपने विभागों से जुड़े सवालों के जवाब देंगे। ऐसे में मानसून सत्र का दूसरा दिन राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप, सवाल-जवाब और महत्वपूर्ण चर्चाओं के कारण बेहद अहम माना जा रहा है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button