छत्तीसगढ़

CG Job News: नौकरी का सुनहरा मौका, दुर्ग और बालोद में आज लगेगा मेगा रोजगार मेला, 1,850 से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती

रायपुर, 10 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए आज रोजगार पाने का बड़ा अवसर है। दुर्ग और बालोद जिले में रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है, जहां निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियां 1,850 से अधिक तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों पर भर्ती करेंगी। 10वीं पास से लेकर स्नातकोत्तर, आईटीआई, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग, नर्सिंग, पैरामेडिकल और मेडिकल कोर्स से जुड़े अभ्यर्थी इसमें भाग ले सकते हैं।

दुर्ग में रोजगार मेला हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के नए भवन परिसर में आयोजित होगा। रोजगार विभाग के अनुसार, इस मेले में लगभग 15 प्रतिष्ठित कंपनियां हिस्सा लेंगी और 1,000 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। वहीं, बालोद जिले के गुण्डरदेही स्थित शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) में आयोजित प्लेसमेंट कैंप में तीन निजी कंपनियां 851 पदों पर भर्ती करेंगी।

बालोद रोजगार मेले में एसआर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, दुर्ग द्वारा 575 पद, सेफ इंटेलीजेंट सिक्यूरिटी सर्विसेस, भिलाई द्वारा 206 पद तथा पुस्कल एग्रोटेक लिमिटेड, रायपुर द्वारा 70 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

रोजगार विभाग ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार विभाग की वेबसाइट या छत्तीसगढ़ रोजगार मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए रोजगार पंजीयन अनिवार्य है। भर्ती से संबंधित रिक्तियों, पात्रता और अन्य जानकारी विभाग की वेबसाइट एवं मोबाइल ऐप पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी संबंधित जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र से संपर्क कर सकते हैं।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button