छत्तीसगढ़

CG JOB ALERT: छत्तीसगढ़ में आबकारी आरक्षक भर्ती 2025, 200 पदों पर होगी भर्ती, व्यापम जल्द करेगा परीक्षा का ऐलान!

रायपुर, 17 मार्च 2025 छत्तीसगढ़ में आबकारी आरक्षकों के 200 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है। लंबे समय से इस भर्ती का इंतजार किया जा रहा था, जिसे अब पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) द्वारा इन पदों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। आबकारी विभाग ने व्यापम को रिक्त पदों की सूची और आरक्षण वर्गवार विवरण भेज दिया है। जल्द ही परीक्षा तिथि और आवेदन प्रक्रिया की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

इस भर्ती प्रक्रिया में विभिन्न आरक्षित श्रेणियों के लिए सीटों का आवंटन किया गया है, जिससे सभी वर्गों के उम्मीदवारों को समान अवसर मिलेगा। प्रदेश में आबकारी आरक्षक भर्ती की मांग लंबे समय से की जा रही थी, और अब यह बेरोजगार युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर होगा।

सरकार की इस पहल से राज्य में रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे और आबकारी विभाग को भी आवश्यक संसाधन मिलेंगे। इच्छुक अभ्यर्थी जल्द ही व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button