छत्तीसगढ़
Trending

CG हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 5 सेशन जजों का तबादला, 40 सिविल जज ट्रांसफर, 42 सीजेएम रैंक के जज प्रमोट होकर बने एडिशनल सेशन जज, आदेश जारी..

बिलासपुर, 18 दिसंबर 2024। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सिविल जजों के तबादला और प्रमोशन का आदेश जारी किया है। जारी आदेश के मुताबिक कुछ जजों का तबादला हुआ है वहीं कुछ का तबादले के साथ प्रमोशन भी हुआ है।

जारी आदेश में रायगढ़ के डिस्ट्रिक्ट एंड एडिशनल सेशन जज संतोष कुमार आदित्य को बिलासपुर जुडिशल ऑफिसर ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट का डायरेक्टर बनाया गया हैं। जुडिशल ऑफिसर ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर सिराजुद्दीन कुरैशी को बिलासपुर का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है।

5 सेशन जजों के तबादले

जारी आदेश के मुताबिक, कुल 5 सेशन जजों का तबादला किया गया है। इसके अलावा 40 सिविल जजों का ट्रांसफर भी कर दिया गया है। 42 सीनियर सिविल जज जो सीजेएम रैंक के थे, उन्हें प्रमोट कर डिस्ट्रिक्ट एंड एडिशनल सेशन जज बनाया गया है। प्रमोशन के साथ इनका तबादला भी कर दिया गया है।

image 17345072571563810835541113019
image 17345061115273247336540297780
6 2024 12 18 124440192004875777922569
5 2024 12 18 1244209133305807343858322
4 2024 12 18 1243518876876771892777512
3 2024 12 18 1243208995151758059064560
IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button