छत्तीसगढ़
Trending

CG Crime: बिलासपुर में नशे के कारोबारी सुच्चा सिंह के साथी बृजलाल उर्फ बुगाला गिरफ्तार

बिलासपुर, 04 जनवरी 2025: न्यायधानी बिलासपुर में नशे के कारोबार से करोड़पति बने आरोपी सुच्चा सिंह के साथी बृजलाल उर्फ बुगाला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी की इंवेस्टिगेशन के बाद पुलिस ने बृजलाल को भाटापारा से गिरफ्तार किया। आरोपी बृजलाल, नशीले इंजेक्शन और टैबलेट का अंतरराज्यीय सप्लायर संजीव उर्फ सुच्चा सिंह के साथ मिलकर सप्लाई करता था। सिविल लाइन पुलिस नशे के व्यापार में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई में जुटी हुई है।

पुलिस के मुताबिक, नशे का बड़ा सौदागर सुच्चा सिंह को जबलपुर से गिरफ्तार किया गया था। वह पिछले 20 वर्षों से नशे का सामान सप्लाई कर रहा था और उसके खिलाफ बिलासपुर में एनडीपीएस के 6 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि 2007 में कोनी थाना में पहला मामला दर्ज हुआ था और इसके बाद उसने छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और दिल्ली में नशे का कारोबार फैलाया।

एसपी रजनेश सिंह के अनुसार, आरोपी की संपत्तियों की जांच के दौरान करोड़ों की संपत्ति बनाने का खुलासा हुआ है। पुलिस अब आरोपी की संपत्तियां जब्त करने की योजना बना रही है। नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन निमितेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी के बैंक अकाउंट और संपत्तियों की जानकारी जुटाई और पता लगाया कि उसने नागपुर, दिल्ली और जबलपुर में संपत्ति खरीदी थी।

बिलासपुर पुलिस का दावा है कि यह कार्रवाई नशे के व्यापार पर रोक लगाने के लिए एन्ड टू एन्ड इन्वेस्टिगेशन का हिस्सा है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button