छत्तीसगढ़
Trending

CG BIG BREAKING : कवासी लखमा के बेटे और नगरपालिका अध्यक्ष जगन्नाथ राजू साहू के घरों पर ED ने मारा छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात

रायपुर, 28 दिसंबर 2024| सुकमा जिला मुख्यालय में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दो प्रमुख नेताओं के ठिकानों पर छापा मारा है। जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी और नगरपालिका अध्यक्ष जगन्नाथ राजू साहू के घरों पर यह छापेमारी की गई है।

सूत्रों के मुताबिक, कवासी लखमा, जो कि पूर्व मंत्री और कोंटा विधायक हैं, के बेटे के घर पर भी ED ने छापा मारा है। इस दौरान बड़ी संख्या में सुरक्षाबल के जवानों को तैनात किया गया था। हालांकि, फिलहाल ED की ओर से इस छापेमारी को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button