छत्तीसगढ़
Trending

बिलासपुर में धर्मांतरण का मामला: प्रार्थना सभा के बहाने पास्टर समेत 7 गिरफ्तार, बाइबिल और डायरियां बरामद

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक बार फिर धर्मांतरण का मामला सामने आया है। मस्तूरी थाना क्षेत्र के पेंड्री गांव में पोल्ट्री फार्म के पास प्रार्थना सभा के नाम पर धर्मांतरण कराए जाने की सूचना पर हिंदू संगठनों ने हंगामा किया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पास्टर संजीव कुमार सूर्यवंशी समेत सात लोगों को हिरासत में लिया है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से बड़ी संख्या में बाइबिल और डायरियां भी बरामद की हैं। इस मामले में छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।

सूचना के मुताबिक, ग्राम भदौरा निवासी बाबा शर्मा उर्फ पुर्णेनंद्र शर्मा और हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को खबर मिली थी कि बुधवार को पोल्ट्री फार्म में प्रार्थना सभा आयोजित कर हिंदू परिवारों को प्रलोभन देकर बुलाया गया है। सूचना पर कार्यकर्ता वहां पहुंचे और विरोध शुरू कर दिया।

हंगामे की जानकारी मिलते ही टीआई हरीश तांडेकर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दबिश दी। पुलिस जांच में पाया गया कि पास्टर और उसके साथी हिंदुओं को इलाज और बेहतर जीवन का लालच देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे थे।

पुलिस ने सातों आरोपियों को थाने ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, हिंदू संगठनों का कहना है कि प्रार्थना सभा के नाम पर महिलाओं और बच्चों को धर्म परिवर्तन के लिए उकसाया जा रहा था, जिसका कड़ा विरोध किया जाएगा।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button