छत्तीसगढ़
Trending

BREAKING : दंतेवाड़ा में तीन नक्सलियों का सरेंडर

दंतेवाड़ा, 21 अक्टूबर 2024| छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके दंतेवाड़ा से दो इनामी समेत 3 नक्सलियों द्वारा आत्मसमर्पण करने की खबर सामने आई है। बता दें कि इनमें से दो नक्सलियों पर दो-दो लाख का इनाम घोषित था। वहीं, ये तीनों मलंगीर एरिया कमेटी में सक्रिय थे।

बता दें कि नक्सलियों में SP गौरव रॉय के समक्ष सरेंडर किया है।बता दें कि छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन में जवानों को लगातार सफलता मिल रही है। बीते 19 अक्टूबर को भी नक्सली दंपति ने गढ़चिरौली पुलिस के सामने सरेंडर किया था। नक्सली दंपति की पहचान असीन और अंजू के रूप में हुई है। आसिम पर 6 लाख रुपए और अंजू पर 2 लाख रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस ने बताया कि सरेंडर करने वाले नक्सली दंपति पर कई मामले दर्ज थे, जिनमें हत्या, लूट और नक्सल गतिविधियों के आरोप शामिल है। इस सरेंडर को नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी जीत भी बताई जा रही है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button