छत्तीसगढ़
Trending

BREAKING : सत्यम बालाजी राइस मिल ग्रुप पर IT की बड़ी कार्रवाई, 22 ठिकानों पर छापेमारी

रायपुर। आयकर विभाग ने आज सत्यम बालाजी राइस मिल ग्रुप पर बड़ी कार्रवाई करते हुए रायपुर, गोंदिया, कोकीनाडा समेत कुल 22 ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान ग्रुप से जुड़े कई कमीशन एजेंट्स के यहां भी दबिश दी गई।

रायपुर में इन ठिकानों पर रेड:

  • राजीव नगर स्थित घर
  • जवाहर मार्केट स्थित ऑफिस
  • राठौर चौक स्थित गोदाम
  • रिंग रोड स्थित जगुआर शोरूम
  • भनपुरी स्थित राइस मिल
  • कमीशन एजेंट्स के ऑफिस

200 से ज्यादा अधिकारियों की टीम शामिल

इस कार्रवाई में मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा और तेलंगाना के आईटी अधिकारी भी शामिल हैं। कुल 200 से अधिक अधिकारी दस्तावेजों और तकनीकी साक्ष्यों की जांच में जुटे हुए हैं।

कर चोरी और नगदी लेन-देन की शिकायत पर कार्रवाई

सूत्रों के मुताबिक, ग्रुप के ज्यादातर लेन-देन नगदी में होने और बड़े पैमाने पर कर चोरी की शिकायत के बाद आईटी की यह बड़ी कार्रवाई की गई। सभी ठिकानों पर रेड जारी है और महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

(अपडेट जारी…)

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button