छत्तीसगढ़
Trending

BREAKING : उप मुख्यमंत्री अरुण साव की अध्यक्षता में रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में नगर पंचायतों की समीक्षा बैठक शुरू

रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव की अध्यक्षता में नगर पंचायतों की समीक्षा बैठक शुरू हुई। इस बैठक में नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों और वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के साथ विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन, राजस्व संग्रहण और विकास कार्यों की प्रगति पर चर्चा की जा रही है।

उप मुख्यमंत्री साव ने अधिकारियों से योजनाओं के सही क्रियान्वयन और जनता तक लाभ पहुंचाने के लिए ठोस कदम उठाने का निर्देश दिया। बैठक में नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस. और संचालक कुंदन कुमार भी मौजूद रहे, जिन्होंने विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं की स्थिति पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की।

इस समीक्षा बैठक का मुख्य उद्देश्य नगर पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों को तेज करना और राजस्व संग्रहण में सुधार लाना है, ताकि शहरी क्षेत्रों में बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जा सकें।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button