छत्तीसगढ़
Trending
BREAKING: रायपुर नगर निगम चुनाव: प्रथम चरण की मतगणना में भाजपा की मीनल चौबे को बड़ी बढ़त, 22091 मतों से आगे

रायपुर नगर निगम चुनाव की मतगणना के प्रथम चरण के बाद भाजपा की मीनल चौबे ने बड़ी बढ़त बना ली है। अब तक की गिनती के अनुसार:
- कुल मत: 69,077
- मीनल चौबे (भाजपा): 43,635
- दीप्ति दुबे (कांग्रेस): 21,544
- बढ़त: 22,091 (भाजपा)
मीनल चौबे की बढ़त को देखते हुए भाजपा खेमे में उत्साह देखा जा रहा है, जबकि कांग्रेस के लिए यह शुरुआती चरण में ही बड़ा झटका साबित हो सकता है। आगे के रुझानों पर सबकी नजर बनी हुई है।