अपराधछत्तीसगढ़
Trending

BREAKING : जांजगीर जेल में बाथरूम के अंदर कैदी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़), 10 जून 2026।
जिले की जिला जेल में उस समय सनसनी फैल गई जब एक विचाराधीन कैदी का शव जेल के बाथरूम में फंदे से लटका हुआ मिला। घटना सामने आते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, सुबह जब सफाईकर्मी बाथरूम की सफाई के लिए पहुंचे, तो उन्होंने अंदर कैदी का शव फंदे से लटका देखा। इसके बाद तुरंत जेल स्टाफ को सूचना दी गई, जिसने उच्च अधिकारियों और पुलिस को मामले की जानकारी दी।

मृतक कैदी की पहचान दुवास राम के रूप में हुई है, जिसे एक दिन पहले ही दुष्कर्म के एक मामले में जेल दाखिल किया गया था। वह कोरबा जिले के बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के जवाली गांव का रहने वाला था। उसे 8 जून को बलौदा पुलिस ने नाबालिग से जुड़े अपहरण और अनाचार के मामले में गिरफ्तार किया था।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, कैदी ने जेल में उपलब्ध कपड़ों का इस्तेमाल कर फंदा बनाया और बाथरूम की खिड़की से लटक गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों को भी अवगत कराया गया। परिजनों की मौजूदगी में पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस, फॉरेंसिक टीम और साइबर सेल ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। जेल प्रशासन ने भी आंतरिक जांच के आदेश दिए हैं कि आखिर सुरक्षा व्यवस्था के बीच यह घटना कैसे हुई।

फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर पड़ताल कर रही है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button