छत्तीसगढ़
Trending

Breaking News: रायपुर पुलिस की इंस्टाग्राम आईडी हैक, एलॉन मस्क के नाम से क्रिप्टो विज्ञापन

रायपुर, 16 जनवरी 2025| रायपुर पुलिस की आधिकारिक इंस्टाग्राम आईडी को हैक कर लिया गया है। हैकर्स ने इस अकाउंट से एलॉन मस्क के नाम का उपयोग करते हुए पोस्ट डाली है। इस पोस्ट में क्रिप्टो करेंसी का विज्ञापन किया जा रहा है।

पुलिस प्रशासन ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है। साइबर सेल को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है, और संबंधित पोस्ट को हटाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

आम जनता से अपील की गई है कि इस पोस्ट या उसमें दिए गए किसी भी लिंक पर क्लिक न करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button