छत्तीसगढ़
Trending

ब्रेकिंग न्यूज़ : गांव की चौपाल में दिखी मुख्यमंत्री की सादगी, पीपल पेड़ के नीचे खाट पर बैठकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

रायपुर, 16 मई 2026// कोसला गांव में आज उस समय अनोखा दृश्य देखने को मिला जब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अचानक पहुंचे और गांव की चौपाल में ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। मुख्यमंत्री ने पीपल के पेड़ के नीचे खाट पर बैठकर लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान सुशासन तिहार के तहत चल रही व्यवस्थाओं, शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और ग्रामीणों की मूलभूत समस्याओं की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

इस मौके पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह और विशेष सचिव रजत बंसल भी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने ग्रामीणों से प्राप्त शिकायतों और सुझावों को गंभीरता से दर्ज किया।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button