ब्रेकिंग न्यूज : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे दंतेवाड़ा के सुदूर गांव मुलेर, योजनाओं के क्रियान्वयन का लिया फीडबैक

दंतेवाड़ा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बुधवार को ‘सुशासन तिहार’ के तहत दंतेवाड़ा जिले के अंतिम छोर पर बसे सुदूर वनांचल गांव मुलेर पहुंचे। वे हेलीकॉप्टर से सीधे गांव पहुंचे और सरकार की विभिन्न योजनाओं के मैदानी क्रियान्वयन का औचक निरीक्षण किया।
गांव पहुंचकर मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से संवाद किया और योजनाओं का फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है, और इसी उद्देश्य से वे स्वयं गांव-गांव जाकर जमीनी हकीकत देख रहे हैं।
मुख्यमंत्री के अचानक दौरे से प्रशासन में हलचल रही, वहीं ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखा गया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी योजना में लापरवाही न हो और लाभार्थियों को समय पर सुविधाएं मिलती रहें।
यह दौरा ‘सुशासन तिहार’ के तहत सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसमें जनसरोकार और पारदर्शिता को प्राथमिकता दी जा रही है।



