छत्तीसगढ़
Trending

BREAKING: कोरबा में बड़ा हादसा: नहर में पिकअप गिरने से 5 लोग बहे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। बमड़वारानी-जर्वे के पास एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर नहर में गिर गया, जिससे उसमें सवार दो बच्चे और तीन महिलाएं तेज बहाव में बह गए। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी सहित पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। नगर सेना की गोताखोर टीम भी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, सभी लोग सक्ती जिले के ग्राम रेडा से मुकुंदपुर जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। दुर्घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए हैं। फिलहाल, बहने वालों की तलाश जारी है और प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button