छत्तीसगढ़
Trending

रायपुर में BJP की कार्यशाला: महारानी अहिल्याबाई को बताया गया सनातन धर्म की रक्षक, सुशासन और महिला सशक्तिकरण की प्रतीक

रायपुर। भाजपा रायपुर शहर जिला द्वारा महारानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के अवसर पर एकात्म परिसर में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित छत्तीसगढ़ बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा ने महारानी अहिल्याबाई के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि वे नारी सशक्तिकरण, सामाजिक सुधार और सुशासन की जीवंत प्रतीक थीं। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई का संपूर्ण जीवन सेवा, न्याय और सनातन धर्म की रक्षा को समर्पित रहा।

अहिल्याबाई के शासनकाल से प्रेरणा ले रहा है आज का भारत
शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शासन भी जनकल्याण और महिला सशक्तिकरण की उसी परंपरा को आगे बढ़ा रहा है, जिसे महारानी अहिल्याबाई ने अपने समय में स्थापित किया था। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई ने मंदिरों का जीर्णोद्धार, सामाजिक न्याय और प्रशासनिक पारदर्शिता को नई दिशा दी।

कांग्रेस पर सांस्कृतिक विरासत को दबाने का आरोप
कार्यक्रम में आयोग के अध्यक्ष शशांक शर्मा ने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस ने महारानी अहिल्याबाई सहित कई महान विभूतियों के योगदान को दबाने का काम किया। उन्होंने भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताते हुए कहा कि रानी अहिल्याबाई जैसे चरित्रों को सामने लाने का यह यज्ञ राष्ट्र की चेतना को जाग्रत करने का माध्यम है।

यह कार्यशाला नहीं, सांस्कृतिक पुनर्जागरण का यज्ञ है : रमेश ठाकुर
भाजपा शहर जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह कार्यशाला नहीं बल्कि सांस्कृतिक, धार्मिक और सामाजिक चेतना के प्रतीकों का पुण्य स्मरण है। उन्होंने कहा कि महारानी अहिल्याबाई ने अपने 26 वर्षों के शासनकाल में न्याय, सुशासन और धार्मिक पुनर्जागरण की मिसाल कायम की।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सत्यम दुआ ने किया और आभार महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा संतोष साहू ने व्यक्त किया। कार्यशाला में विशेष रूप से सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा, राजीव अग्रवाल, किशोर महानंद, सुभाष तिवारी, प्रभा दुबे, चन्नी वर्मा, अकबर अली, सीमा साहू, मीना ठाकुर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button