छत्तीसगढ़
Trending

रायपुर में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: मंत्री रामविचार नेताम, विधायक मोतीलाल साहू और पार्षद प्रत्याशियों के साथ भव्य रोड शो, जनता से मिला अपार समर्थन!

रायपुर, 03 फ़रवरी 2025: भारतीय जनता पार्टी के जनसंपर्क अभियान को रायपुर की जनता का अपार समर्थन और आशीर्वाद मिल रहा है। इसी क्रम में आज संत कबीरदास वार्ड क्रमांक-3 और बंजारिन माता वार्ड क्रमांक-5 में मंत्री रामविचार नेताम, विधायक मोतीलाल साहू, भाजपा पार्षद प्रत्याशी मनमोहन मनहरे एवं अंबिका साहू के साथ भव्य रोड शो आयोजित किया गया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाजपा नेताओं का स्वागत किया और पार्टी को समर्थन देने की बात कही। नेताओं ने जनता से अपील की कि आगामी चुनाव में भाजपा को अपना बहुमूल्य वोट देकर रायपुर के विकास में सहयोग करें।

भाजपा नेताओं ने कहा कि जब पार्षद से लेकर महापौर तक सभी भाजपा के होंगे, तब संत कबीरदास और बंजारिन माता वार्ड सहित संपूर्ण रायपुर तेज गति से विकास के पथ पर अग्रसर होगा।

भाजपा का संकल्प है— सशक्त, समृद्ध और विकसित रायपुर का निर्माण!

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button